Breaking News

विकास कार्यो के बूते प्रदेश में मजबूत सरकार बनायेगी सपा- सिद्धार्थ सिंह

बस्ती। समाजवादी पार्टी अपने कार्यो के बूते प्रदेश में पुनः मजबूत सरकार बनायेगीं। यह दावा उ.प्र. आवास परिषद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने किया। वे गुरूवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष की सरकार में जो कार्य किया ह,ै विधानसभा के चुनाव में उनका काम बोल रहा है। पूर्व कि किसी भी सरकार ने इतने विकास के कार्य नहीं किये। यह आजादी के बाद की पहली सरकार है जिसने सभी चुनावी वायदे पूरे किये। यही नहीं सपा के घोषणा पत्र में जो वायदे किये गये हैं, सरकार बनते ही उसे पूरा किया जायेगा। 
सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की कापी कर रहे हैं। पार्टी ने इस बार प्रदेश की जनता को स्मार्ट फोन देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि सरकार के सारे काम काज पर जनता की भी निगरानी रहे। वे स्मार्ट फोन के द्वारा सरकार के उद्देश्य और योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। 
कहा कि पार्टी ने बस्ती और संतकबीर नगर की जिम्मेदारी सौपी है।  उनका प्रयास है कि पार्टी प्रत्याशियोें, नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलकर ऐसा वातावरण बनाये जिससे बस्ती मण्डल में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विजय के नये कीर्तिमान बनाते हुये सपा की मजबूत सरकार बनाने में योगदान कर सके। 
सपा नेता ने कहा कि और दल केवल वायदा करते हैं, मतदाताओं को जाति, धर्म के नाम पर भ्रमित करने में लगे हैं किन्तु समाजवादी सोच के लोग जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव की सोच के अनुरूप मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को संवारा है। पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की जनता पुनः सपा को रेकार्ड मतोें से विजय का अवसर देगी। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि यह समय की मांग है। भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दलों को सत्ता में आने से रोकने के लिये यह अपरिहार्य हो गया था। इस गठबंधन के सकारात्मक नतीजे सामने आयेंगे। 
प्रेस वार्ता में सपा नेता अयाज अहमद ,अरविन्द सोनकर ,अजीत सिंह मो स्वालेह ,मो अहमद सज्जू समीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply