भाजपा ने किया सेवा सहयोगी संगम का आयोजन

बस्ती पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को अंग वस्त सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शहर के निजी लॉन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश चंद्र खत्तरी ने की। मुख्य अतिथि महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सादगी से भरी जीवन शैली का अनुसरण करते हुए कहा आप सभी की सहभगिता से समाज में बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश स्वच्छता अभियान से जुड़ गया है। मोदी जी के आग्रह पर सेवा कार्य में लगे व्यक्तियों व संगठनों से इस अभियान ने एक अन्दोलन का रूप ले लिया है।
श्री बंसल ने बताया कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद के माध्यम से मानव के सम्पूर्ण व वंचित व्यक्ति के उत्थान का जो दर्शन दिया है। उसी की प्रेरणा से भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारें तथा अनेको अनेक कार्यकर्ता सेवा कार्यो में लगे हैं उन्ही की प्रेरणा से राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमितशाह जी ने सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया है कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर कार्यकर्ता एक सेवा कार्य करने का शुभ संकल्प अवश्य लें।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केवल राजनीति करना समाज की सेवा नही है हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक किसी भी रूप में अपनी सेवा पहुचा पाएंगे यह सच्ची सेवा है तभी पंडित दीनदयाल जी का सपना साकार होगा।
जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहाँ दीनदयाल जी ने एकात्मवाद के आधार पर एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना की जिसमे मानव धर्म उत्पन्न हो तथा सभी धर्मों का समावेश हो।
कार्यक्रम को बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी, कप्तानगंज विधायक सीपी शुक्ल, रुधौली विधायक संजय जयसवाल, महादेवा विधायक रवि सोनकर, सेवा सहयोगी संगम के क्षेत्रीय संयोजक गणेश चौहान, जिला प्रभारी अशोक सिंह, सेवा सहयोगी संगम के जिला संयोजक  ध्रुव नारायण सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं में शिखा संगीत मेमोरियसल से रंजना अग्रहरी, अक्षरा स्किल रिसर्च फाउंडेशन से एकता वर्मा, निःशुक्ल चिकित्सा में डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, सृजन धारा संस्थान हर्रैया से कविता त्रिपाठी, वशिष्ठ आश्रम से सुभाष शुक्ल, आरोही चैरिटेबल ट्रस्ट से पवन मिश्र मां दुर्गा शिक्षण सेवा संस्थान से संजय तिवारी, वविता गौतम, कर्नल केशरी नाथ त्रिपाठी, लावारिश लाशो की अंगेष्ठी के लिए नीरज त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव आदि संस्थाओं के संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी, अजय सिंह गौतम, प्रेम सागर तिवारी, दयाशंकर मिश्र, राम श्रृंगार ओझा,राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, इंद्रवास सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अश्वनी उपाध्याय, करुणा सिंह, महेश सोनकर, शिव आज्ञा मौर्य, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, राजन मिश्र, नितेश शर्मा, इन्द्रसेन उपाध्याय, गुलाब श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, पप्पू शुक्ल, भगवान बक्स सिंह, प्रदीप सिंह, राम उग्रह जयसवाल, संतोष शुक्ल, सुनील सिंह काका, दिलीप पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव, आनंद सिंह, शरद सिंह रावत, धर्मेन्द्र जयसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply