Breaking News

अरविन्द पाल समर्थकों के साथ सपा छोड़ भाजपा में शामिल सपा में दम घुट रहा था- अरविन्द पाल

बस्ती । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविन्द पाल बुधवार को समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये। 
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय के निर्देश और क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्रनाथ शुक्ल की संस्तुति पर भाजपा कार्यालय पर हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे अरविन्द पाल को  जिलाध्यक्ष पवन कसौधन और क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
भाजपा में शामिल होने के बाद अरविन्द पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में दम घुट रहा था, पार्टी अपने नीति और लक्ष्य से भटक गई है । भाजपा के द्वारा ही सच्चे अर्थो में जन सेवा की जा सकती है। इसी भावना को लेकर उन्होने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि अरविन्द पाल के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की शक्ति और बढी है। निश्चित रूप से वे भाजपा की नीतियों, लक्ष्य और संकल्प सिद्धि के अनुरूप योगदान करेंगे। क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहा कि अरविन्द पाल जैसे युवा के पार्टी में शामिल होने से उत्साह और शक्ति का संचार हुआ है। 
अरविन्द पाल के सदस्यता ग्रहण करते समय वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय, पं. सरोज मिश्र, सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ रामानन्द ‘नन्हें’ गोपेश पाल, आशु पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष बनकटी रमेश अग्रहरि, बाबूराम चौधरी, शिव आज्ञा मौर्य आदि उपस्थित रहे। 
अरविन्द पाल के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो ंमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. रामनौकर शुक्ल, रविन्द्र प्रताप सिंह लाल, परमात्मा यादव, मोनू चौधरी, विष्णु कुमार पाल, राजेश पाल, श्रीराम चौधरी, विक्रमा चौधरी, दाउद खान, गुलाब मौर्य, खेदू चौहान, मिट्ठूलाल, अजय पाल, गिरजेश पाल, एकलाख खान, ऋषिकेश पाल, वीरेन्द्र गौतम, भोला मौर्या, सुखराम चौहान, उमेश मौर्या, हृदयराम गौतम, दिलशाद अहमद, सुग्रीव पाल, अमरेश पाल, हिमांशु पाल, कमला प्रसाद पाण्डेय, लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, पांचू, लम्बरदार, राम मनोहर पाण्डेय, हनुमान प्रसाद यादव, मो. दाउद खान, मो0 शर्मा, कतारू गौतम, जगन्नाथ अग्रहरि के साथ ही हजारों की संख्या मंें लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। 

Leave a Reply