Breaking News

आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

बस्ती ।  आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर ग्यारहवे  दिन शुक्रवार को भी  जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। जिलाधिकारी कार्यालय बंद रहने के बावजूद कार्यकत्रियां जुटी और अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यानाकर्षण करने हेतु नवमी के दिन शुद्धि बुद्धि यज्ञ किया। 
धरने को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष  फूलमती चौधरी ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश  भर में जारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के आन्दोलन का संदेश सरकार तक पहुंच रहा है। भरोसा दिलाया कि इस संघर्ष का परिणाम बेहतर होगा और सरकार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की वाजिब मांगों को मानना ही होगा। एकजुटता बनाने पर जोर देते हुये कहा कि लगातार 11 दिनों तक का धरना एक इतिहास है। कार्यकत्रियां अपना हक लेकर रहेंगी। 
धरने को सुधा पाण्डेय, कादम्बरी पाण्डेय, सुनीता दूबे, रेखा तिवारी, बिन्दू सिंह, विभा सिंह, प्रभावती चौधरी, ऊषा चौधरी, प्रमिला वर्मा, मीना देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, ऊषा गुप्ता, ममता चौधरी, भाग्यमनी दूबे, जडावती सिंह, रमादेवी, एच.एन. अजनवी, अमित किशोर आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि यज्ञ की आहुतियां व्यर्थ नहीं जायंेगी। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनका अधिकार देना ही होगा। अच्छा हो कि सरकार शीघ्र निर्णय ले। 
कार्यक्रम में  पूनम, सुमन यादव, जनकनन्दनी, निर्मला देवीी, शुभ्रा चौधरी, विन्दूमती, नीलम देवी, माया देवी, ज्येतिमा, लीलावती, सुमिन्त्रा, कौशिल्या, प्रकाशवती, बिन्दू सिंह, विभा सिंह, कमला तिवारी, केसरावती, गिरिजा देवी, लक्ष्मी रावत, पूनम देवी, गोमती देवी, शारदा देवी, सराज मिश्रा, कलावती मौर्या, मालती देवी, दुर्गावती, अर्चना, सुनीता देवी, परमावती देवी, माधुरी पाठक, नीलम यादव, मीरा, रमावती, रंजना वर्मा, रिंकी पाल, कृष्णा चौधरी, ज्ञानमती, शोभा देवी, विजय लक्ष्मी, सन्तोष देवी, अमरावती देवी, माया देवी, ममता देवी, संध्या वर्मा, कलावती देवी, रामपति देवी, सुमित्रा देवी, सुलोचना, संगीता, निरंजू सिंह, निर्मला देवी, बिन्दू, सुधा वर्मा, गीता देवी, आरती चौधरी,  जामवंती देवी, प्रर्मिला वर्मा, मीना देवी, जवाहिरा देवी, कंचनलता, सरिता देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, सुनीता वर्मा, राधा देवी, आशा शुक्ला, नीलम यादव, जानकी देवी, गुडिया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र,  विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय, मालती पाण्डेय, कान्ती तिवारी, किरन देवी,  चन्द्रकला देवी, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह,  गंगोत्री देवी, ऊषा देवी,  प्रभावती देवी,  मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, ऊषा चौधरी, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता चौधरी, रामा देवी, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

Leave a Reply