प्रियदर्शनी श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में मनायी जाएगी

झाबुआ। भारत की महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी की 100 वी जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 नवम्बर रविवार को एकता दिवस के रूप मे मनाई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि स्व. इंदिरा जी की जयन्ती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्वान्ह 11 बजे उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पाजंलि अर्पित की जावेगी। इस अवसर पर क्षेत्रिय सांसद कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष, निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचन्द डामोर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष, बंटू अग्नीहोत्री, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधगण, जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारीगण सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, एवं जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य जन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस ने कांग्रेस कें पदाधिकारियों एवं कार्याकर्ताओं से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की हैं। श्रीमती गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 19 नवम्बर को जिले के सभी ब्लाक स्तर पर भी जयंती मनाई जाएगी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply