Breaking News

नौतनवा तहसील के बरगदवा अयोध्या से बौद्ध स्तूप तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क


रतन गुप्ता उप संपादक
नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला देवदह प्राचीन बौद्ध स्थल पर सोमवार को राजस्व, पर्यटन, चकबंदी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप सर्वे किया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर रविंद्र मिश्रा ने बताया कि पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्राम बरगदवा अयोध्या से बसंतपुर होते हुए बनरसिहा कला तक करीब तीन किमी मार्ग बौद्ध स्तूप तक सात मीटर चौड़ा होगा।

गोरखपुर सोनौली नेशनल हाईवे पर स्थित एकसड़वा से बरगदवा अयोध्या तक पहले से ही सात मीटर चौड़ा मार्ग है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवदह बौद्ध स्तूप तक गांव के बाहर से चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनरसिहा कला बौद्ध स्तूप को पर्यटकों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में यहां करीब तीन करोड़ की लागत से विपश्यना हॉल का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा इंटरलॉकिंग मार्ग भी बन चुके हैं, लेकिन स्तूप तक पहुंचने के लिए गांव का मार्ग बहुत ही सकरा है, जिससे पर्यटकों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। इसे देखते हुए यहां प्रशासन ने अधिकारियों को मार्ग का सर्वे करने का आदेश दिया है।
कुछ दिनों में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर मांग की है कि यहां पर्यटकों के लिए गेस्ट हाउस एवं बुद्ध विहार का निर्माण कराया जाए ताकि विदेशी पर्यटकों का आवागमन हो सके। इससे राजस्व भी बढ़ेगा। इस अवसर पर रविन्द्र मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर, आलोक रंजन, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचंद्र पटेल, रामलगन, प्रह्लाद, संतोष जायसवाल मौजूद रहे

Leave a Reply