Breaking News

महराजगंज में सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश, तीन पर केस


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में सोनरा गांव निवासी डाॅ. आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह ईंट का व्यवसाय के साथ विद्यालय का भी संचालन करते हैं। उनका गांव के ही कुछ लोगों से राजनीतिक रंजिश है। इसके चलते वह आए दिन उनके खिलाफ सोशल मीडिया, वाट्सएप और फेसबुक पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टीका टिप्पणी करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह लोग फर्जी तथ्यों के आधार पर 11 जून को सोशल मीडिया पर बागापार पुलिस के नाम से संचालित ग्रुप पर उनके खिलाफ अमर्यादित पोस्ट करने लगे। विरोध करने पर उन्हें धमकी भी दी। इससे उनका सामाजिक मान मर्यादा धूमिल हो रही है। व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। सदर कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया की आरोपी संजय यादव, मार्कण्डेय यादव और सीताराम यादव निवासी सोनरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं इसके पहले दूसरे पक्ष की तहरीर भी दो लाेगों पर केस दर्ज हुआ है

Leave a Reply