Breaking News

नेपाल में विदेश भेजने के नाम पर करते थे ठगी, नेपाल के नवलपरासी का मेन पावर सर्विसेज कार्यालय सील

रतन गुप्ता उप संपादक

नेपाल के परासी बाजार में कानून के खिलाफ काम करने के आरोप में श्रम एवं नियोजन कार्यालय ने मंगलवार को ”जेडी मेन पावर सर्विसेज” को सील कर दिया गया है। मंगलवार को कार्यालय में लगे बोर्ड भी हटा दिया गया है। भारत के महाराष्ट्र जिले के मुंबई पोस्ट बर्वे नगर, असल्फा के 24 वर्षीय रवींद्र राणे और मेन पावर के मुंबई जीपीआईओ कोलाव के 37 वर्षीय जावेद मसीह को नेपाली पुलिस गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर सुदर्शन पंथी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल, भारतीय आधार कार्ड, चेकबुक और इंडियन बैंक का डेबिट कार्ड भी बरामद किया गया है। भारत से नवलपरासी आए दोनों आरोपितों ने सप्ताह भर पहले कार्यालय खोला था।

जहां से रोजगार के लिए रूस, इटली, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में भेजने का प्रचार प्रसार किया था। पुलिस निरीक्षक पंथी ने बताया कि दस्तावेज और पैसे लेने के बाद वे उन्हें भारत के रास्ते दूसरे देशों में भेज कर गुमराह करते थे। जहां लोगों को पहुंचने के बाद काफ़ी दुश्वारियों का सामना करता पड़ता था।

पुलिस के मुताबिक नवलपरासी की सीमा पर स्थित भारतीय बाजार ठूठीबारी के दो युवकों ने नेपालियों को भेजने के लिए परासी में संपर्क कार्यालय खोला था। इस मेन पावर का मुख्यालय महाराष्ट्र में है। पुलिस ने बताया कि कार्यालय कुछ दिन पहले खोला गया है। वहीं श्रम एवं रोजगार कार्यालय बुटवल के सूचना अधिकारी केशवराज भट्टाराई ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ठूठीबारी कस्बे के दो युवकों का नाम सुर्खियों में
नेपाल के नवलपरासी में विदेश भेजने के नाम पर खुले जेडी मेन पावर सर्विसेज कार्यालय ठूठीबारी के दो युवकों के नाम आने से घटना सुर्खियों में है। जिसको लेकर कस्बे के चौराहों पर आम लोग चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि आखिरकार कस्बे के निवासी कौन है? हालांकि अभी तक इस रहस्य से पर्दा उठा नहीं है।

Leave a Reply