Breaking News

UP के हाथरस में बड़ा हादसा, सत्संग के दौरान मची भगदड़, 80 से ज्यादा की मौत


रतन गुप्ता उप संपादक
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर सामने आई है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 107 लोगों की मौत हुई है। इसमें महिलाएं ज्यादातर हैं।

महिला और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कई महिलाएं और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आशंका है कि और भी लोगों की मौत हो सकती है।

हाथरस हादसे को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपुर्ण, अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश
हाथरस के रतिभानपुर में भगवान शिव का धार्मिक आयोजन किया गया था। आयोजन के समाप्त होते ही भगदड़ मच गई, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए।

एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। घायल अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। आगे की जांच की जा रही है। इन 27 शवों की पहचान की जा रही है।”

Leave a Reply