Breaking News

नौतनवा थाना क्षेत्र के घर से विवाहिता लापता, नदी में डूबने की आशंका


रतन गुप्ता उप संपादक

नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा निवासी एक विवाहिता लापता हो गई। महिला के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा में शनिवार की रात करीब 12 बजे संगीता (25) पत्नी इंद्रजीत राजभर घर से लापता हो गई। चर्चा है कि फोन पर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो खोजने लगे, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजन आशंका जता रहे हैं कि नदी में डूब गई होगी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मौके पर जाकर जांच में जुटे हैं। महिला के पिता इंदल निवासी श्यामकाट टोला जसवल थाना सोनौली ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उससे एक डेढ़ वर्ष का बेटा शिवांश भी है। महिला की सास शांति ने बताया कि बेटा इंद्रजीत राजभर मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।

आठ माह पूर्व वह घर से मुंबई गया है। बहू संगीता शनिवार की रात करीब 12 बजे कहीं चली गई जब पोता शिवांश रोने लगा तो कमरे में जाकर देखा तो बहू घर में नहीं थी। गांव में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। अड्डा बाजार चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ रोहिन नदी व जंगल के किनारे तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया।
सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एक महिला रात लगभग 12 बजे घर से लापता है। रोहिन नदी में डूबने की आशंका पर नदी में तलाश के लिए एनडीआर एफ की टीम बुलाई गई है।

Leave a Reply