Breaking News

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गंडक नदी के किनारे मिले महिला-पुरुष के शव


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के सिवान स्थित गंडक नदी के पास पानी से भरे एक व्यक्ति के खेत में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सौ मीटर की अंतराल में पड़े दो शव को ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना उन लोगों ने गांव पहुंचकर अन्य लोगों को दी।

वहीं एक साथ दो शव मिलने की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, बढ़या गांव के रहने वाले कुछ लोग गंडक नदी के किनारे स्थित खेत की ओर पहुंचे थे। जहां पर उन लोगों की नजर गंडक नदी से सटे फागू के खेत में पानी के बीच एक अर्धनग्न पुरुष का शव पर पड़ा देखा।

अभी वह लोग पुरुष का शव देखने के बाद कुछ ही कदम चले थे। इसी बीच उन लोगों ने गंडक नदी के किनारे एक महिला का भी शव देखा। कुछ ही दूरी पर दो शव देखने के बाद वह लोग सन्न हो गए।

फिर वह लोग भागते हुए गांव पहुंच इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। वहीं एक साथ दो शव मिलने की खबर लगते ही लोगों में हड़कंप मच गई। वहीं एक साथ दो शव मिलने को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं बनी रहीं।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की दोनों शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि पुरुष का उम्र करीब (50) का था। जो काफी पुराना होने के कारण सड़े हालत में हो चुका था।

वहीं महिला की उम्र करीब (45) की है। महिला का भी शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply