Breaking News

नौतनवा मे पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज के नौतनवा में दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने फरेंदा निवासी पति, सास, ससुर व देवर पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव दुर्गापुर टोला सरोतरपुर निवासी बबिता चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 23 अप्रैल 2019 को बरातगाड़ा टोला बैतालीपुर थाना फरेंदा निवासी मनोज चौधरी के साथ हुई थी। पिता अपने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि एक माह बाद ससुर दयाराम, सास सुशीला, देवर संतोष व पति मनोज दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने लगे। कुछ समय बीतने के बाद एक लड़का राजवीर पैदा हुआ। इसके बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आए।

उस समय वह गर्भवती थी। 15 नवंबर 2023 को पति, सास, ससुर, देवर ने गालियां देते हुए मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। दहेज में बाइक व दो लाख रुपये न देने पर घर में न रखने की धमकी दी। उसके बाद बच्चे के साथ घर से बाहर कर दिया। किसी तरह अपने मायके पहुंची। 15 दिसंबर 2023 गांव के संभ्रांत लोगों को लेकर बातचीत करने गई तो आरोपियों ने मां की भी गालियां देते हुए पिटाई कर दी।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ मारने पीटने, धमकी देने, दहेज उत्पीड़न करने सहित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply