Breaking News

सदस्यता अभियान: मिस्ड कॉल से बूढ़े तो नहीं बन रहे युवा मोर्चा के सदस्य?, घर-घर जाकर वैरीफिकेशन करेंगे भाजपाई

 

रतन गुप्ता उप संपादक

सदस्यता अभियान से जुड़ने वाले लोगों की निगरानी के लिए भाजपाई घर- घर जाकर सर्वे करेंगे। पूरे प्रदेश के दो करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की टीम को पूरे प्रदेश में दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसमें मिस्ड कॉल से सदस्य बनाए जाने हैं। युवाओं को ही जोड़ा जाना है, मगर कहीं मिस्ड काल से कोई बूढ़ा व्यक्ति तो सदस्य नहीं बन रहा है इसकी जांच के लिए भाजपाइयों की एक टीम घर-घर जाकर स्थलीय सर्वे कर रिपोर्ट देगी

भाजयुमो ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। अब कैंप लगाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा मिस्ड कॉल से कोई 45 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति को सदस्यता नहीं ले रहा है, इसका वैरीफिकेशन भी भाजपा की टीम घर-घर जाकर करेगी।

एक सितंबर को टीएफसी में हुई कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा था कि भले ही लोग मिस्ड कॉल से जुड़ेंगे। मगर, हमें सभी के घर पहुंचना और खुद से जांचना है कि जिस नाम से जो व्यक्ति मिस्ड कॉल से जुड़ा है, वो वही है। पार्टी नेताओं ने बताया कि अभियान शुरू हो गया है और सदस्य बनने के बाद टीम वेरिफिकेशन के लिए घर-घर जाएगी।

अभियान के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों ने ली सदस्यता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता लेकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की। इसे संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 का नाम दिया गया। सोमवार को पहले दिन गुलाब स्थित महानगर कार्यालय पर सभी मोर्चाें पर विभागों के 100 पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने कहा कि अब स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर युवाओ को जोड़ा जाएगा। 8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिये उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी

Leave a Reply