Breaking News

भारत नेपाल बार्डर क्षेत्र में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में आठ पर केस, दो गिरफ्तार

 

रतन गुप्ता उप संपादक
ठूठीबारी पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुदामी देवी की तहरीर पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों को रुपये और स्वास्थ्य…
इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में ठूठीबारी पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों में से दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की जांच सीओ निचलौल को सौंपी गई है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलवा निवासिनी सुदामी देवी ने पुलिस को तहरीर दी। उसने कहा कि छोटकी बेलवां टोला निवासी दो व्यक्ति और छह अन्य लोग एक विशेष धर्म से हैं। इनके द्वारा ग्रामीणों को रुपये की लालच देकर धर्म विशेष का प्रचार कराया जा रहा है। लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है। ये लोग अपने धर्म में शामिल करने के लिए झांसा दे रहे हैं। कहते हैं कि विशेष धर्म स्वीकारने पर रकम भी मिलेगी, रोगों से मुक्ति भी मिल जाएगी। लालच देकर गरीब व परेशान लोगों का धर्म परिवर्तित करा रहे हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि बीते 15 सितंबर को दिन में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर एक प्रार्थना सभा कराई गई। प्रार्थना सभा में तकरीबन 30-40 लोग शामिल हुए थे। सभी लोग विशेष धर्म की प्रार्थना कर रहे थे। इसे लेकर गांव वालों में काफी आक्रोश है। इस सम्ंबध में सीओ निचलौल अनुज कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छोटकी बेलवां निवासी बलदीन व पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply