केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने छात्रों के साथ किया संवाद, व्यापारियों की समस्या सुनी

रतन गुप्ता उप संपादक 
*महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने टीकर के जमुना प्रसाद शंभू प्रसाद इंटर कॉलेज में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों से समस्याएं सुनी, पौधरोपण किया और स्वच्छता अभियान में…*
सेवा समर्पण पखवारा के तहत सिसवा विधानसभा के ग्राम पंचायत टीकर स्थित जमुना प्रसाद शंभू प्रसाद इंटर कॉलेज में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पहुंचे। कार्यक्रमों में भाग लिया तथा छात्र-छात्राओ के साथ संवाद स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने मारवाड़ी धर्मशाला निचलौल में व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। निचलौल के विष्णु मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इटहिया मंडल के शिव धाम इटहिया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर लोगों को जागरूक किया। धमऊर ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने पार्टी सदस्यता अभियान में भाग लिया। इसके अलावा जहदा मंडल के कैमा ग्राम सभा में भी बैठक और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। सिसवा में रामजानकी मंदिर धर्मशाला में जनता, पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंकज चौधरी ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की और लोगों से इसमें भागीदारी करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों, छात्रों और जवानों के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को एक सही दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसमें किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी पहल है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। मोबाइल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता भी कराई। इस अवसर पर प्रबंधक संध्या त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, शिवनाथ मद्धेशिया, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, कौशल किशोर पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, गिरधारी गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, दुर्गा अग्रहरि, अभिषेक पाण्डेय, गौतम चौधरी, राजन पटेल, दीपक चौधरी, गिरिजेश जायसवाल, दयाशंकर सिंह, अश्वनी सिंह, गोविंद जायसवाल, प्रह्लाद पटेल और विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply