43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा हिंदी पखवाडा के अंतर्गत वाचन प्रतियोगिता का किया आयोजन

रतन गुप्ता उप संपादक
43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय में हिंदी पखवाडा के अंतर्गत देश प्रेम, देश भक्ति एवं वीर रस से सम्बंधित हिंदी साहित्य की कविताओं पर कार्मिकों के लिए वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I हिंदी भारत के साथ साथ विश्व के करीब 20 देशों में बोली जाने वाली भाषा है I हमारे देश के अधिकांश हिस्सों में हिंदी भाषा बोली जाती है I हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे लोग आसानी से एक दुसरे के भावना को व्यक्त कर सकते है I परन्तु आज के समय में हिंदी भाषा के प्रति लोगों का आकर्षण कम हो रहा है I परिणामस्वरूप देश के अनेकों स्कूलों, विश्व विद्यालयों में हिंदी केवल एक विषय मात्र बनकर रह गई है I आज हम सभी का कर्तव्य है कि लोगो को अपनी राष्ट्र भाषा हिंदी के प्रति जागरूक कर गर्व के साथ हिंदी को अपने बोल-चाल व कार्यकलाप में शामिल करें I इसी उदेश्य से 43वी वाहिनी द्वारा दिनांक 14.09.2024 से 29.09.024 तक हिंदी पखवाडा के रूप में मनाया जा रहा है

 

जिसमें जवानों को वाहिनी कार्यालय में हिंदी भाषा में अधिक से अधिक पत्राचार करने के लिए जागरूक किया जा रहा है I हिंदी पखवाडा के अंतर्गत हिंदी भाषा में विभिन्न प्रकार के संवाद , कविता पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है I इसी क्रम में आज वाहिनी मुख्यालय परिसर में कार्मिकों के लिए हिंदी भाषा में वाचन प्रतयोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया I इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत भी किया जायेगा जिससे उनमें हिंदी के प्रति रूचि बढे I

Leave a Reply