नेपाल ने नहीं छोड़ा नहरों में पानी सोनौली ,नौतनवा ,फरेन्दा तक सुखे नहर निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर किसान

रतन गुप्ता उपसंपादक 

महराजगंज: भारत नेपाल तक नहरें पुरी तरह से सुख गया अब नेपाल पानी नहरों में छोड़े गा उसी के इन्तजार में किसान लगे हैं । क्षेत्र के खेतों की सिंचाई के लिए नेपाल बार्डर से क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन वर्तमान समय में वह सूखी पड़ी हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों के मुताबिक ठीक से नहरों की सफाई नहीं होने के कारण खेतों सिंचाई नहीं हो पा रही है। मजबूरी में किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है।

सोनौली नौतनवा क्षेत्र में 17, 000हेक्टेयर क्षेत्रफल की जमीन कृषि कार्य होता है। इसमें से सिंचित योग्य 15,250 हेक्टेयर है। इन कृषि योग्य भूमि पर केवल नहरों से सिंचाई 1450हेक्टेयर जमीन पर होता है। नलकूपों से 430 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन पर सिंचाई होती है। हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन पर केवल पंपिंग सेट से सिंचाई होती है। सोनौली नौतनवा क्षेत्र में 35 किलोमीटर लंबाई से निकली हुई। यह 24 किलोमीटर तक फैले हुई है। तीन दर्जन से अधिक गांव की सिंचाई व्यवस्था इसी पर टिकी हुई है। दर्जनो गांव नहरों की सफाई नहीं होने के कारण किसानों के लिए यह छलावा साबित हो रहा है।

Leave a Reply