बस्ती के युवा वैज्ञानिक का कमाल: पोलैंड में प्रदूषण नियंत्रण हेतु नवाचार

बस्ती: बस्ती जिले के एक युवा वैज्ञानिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए पोलैंड की एक प्रतिष्ठित शोध प्रयोगशाला में जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक अभिनव मटेरियल विकसित किया है। यह उपलब्धि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण संकट के बीच अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
युवा वैज्ञानिक ने अपनी उच्च शिक्षा डून यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ मिस्कोल्क से प्राप्त की है। अध्ययन काल से ही उनकी रुचि पर्यावरण संरक्षण और सतत तकनीकों में रही, जिसका परिणाम यह महत्वपूर्ण शोध है। इससे पहले वे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में कार्यरत रह चुके हैं, जहां उन्होंने विभिन्न शहरों के लिए वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु सिटी-लेवल एक्शन प्लान तैयार किए।


वर्तमान में वे पोलैंड में रहकर प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित उन्नत तकनीकों पर शोध कर रहे हैं। उनका यह शोध अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन की प्रक्रिया में है, जो आने वाले महीनों में वैश्विक स्तर पर नई दिशा दे सकता है।
सामाजिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय हैं और युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। “पुष्पप्रकाश फाउंडेशन” की स्थापना की योजना भी इसी दिशा में की जा रही है।
— प्रशांत पांडेय, UPWr, व्रोकलॉ (पोलैंड)

Leave a Reply