Breaking News

रोटरी क्लब की कार रैली में महराजगंज के अध्यक्ष ने जीते तीन पुरस्कार

*रतन गुप्ता उप संपादक*

रोटरी क्लब की कार रैली में महराजगंज के अध्यक्ष ने जीते तीन पुरस्कार

रोटरी मंडल 3120 के तत्वावधान में पर्यावरण जन जागरूकता को लेकर लखनऊ में आयोजित कार रैली में रोटरी क्लब महराजगंज को बड़ी सफलता मिली है। क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान व उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने इसमें प्रतिभाग किया। इसमें लगभग 100 से अधिक कारों के साथ विभिन्न जनपदों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रैली में सबसे सुंदर डेकोरेटेड कार, प्रथम सहभागिता का पुरस्कार व ट्रेजर हंट का पुरस्कार शामिल था। इसमें रोटरी क्लब महराजगंज के अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने कुल तीन पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार रोटरी मंडल 3120 की अध्यक्ष पूनम गुलाटी ने प्रदान किया।रोटरी

क्लब मंडल 3120 में महराजगंज को तीन-तीन पुरस्कार मिलने पर यहां क्लब के लोगों ने खुशी जाहिर की है। पुरस्कार मिलने पर रोटरी क्लब महराजगंज के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव आत्माराम गुप्त, उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, महेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मौर्य, देवेश कुमार पांडेय, सुरेश कुमार कश्यप, दशरथ गुप्ता, अजय कुमार अग्रहरी, श्याम बिहारी गुप्त, मोहम्मद सैफुल्लाह, डॉ. साजिद अहरारी, निखिल टिबड़ेवाल, सद्दाम हुसैन, विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. कृष्णा साहनी, डॉ. सलीम खान, डॉ. राजीव कुमार मद्धेशिया, एड. विपिन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अमित श्रीवास्तव, मनोज कुमार जायसवाल, मोहित मदन मद्धेशिया, डॉ. एसजेड आबेदीन ने बधाई दी है।

Leave a Reply