*रतन गुप्ता उप संपादक*
वेबसाइट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ‘पीएचपी’ (PHP) प्रोग्रामिंग भाषा में सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आने के बाद पिछले गुरुवार से बंद नेपाल की सरकारी वेबसाइटें अब फिर से खुलने लगी हैं।
फिलहाल नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, सीमा शुल्क विभाग, यातायात कार्यालय, भूमि राजस्व कार्यालय और नेपाल राष्ट्र बैंक सहित अधिकांश सरकारी वेबसाइटें फिर से संचालित होने लगी हैं।
साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित संस्थाओं को पीएचपी का सुरक्षा अपडेट तत्काल लागू करने का निर्देश दिया था। साथ ही, ऐसा करने में असमर्थ संस्थाओं को अपनी वेबसाइटें अस्थायी रूप से बंद रखने की सलाह दी गई थी। इसी निर्देश के तहत नेपाल की सरकारी वेबसाइटें भी बंद कर दी गई थीं।
नेपाल सरकार के सॉफ्टवेयर विकास तथा संचालन केंद्र के अनुसार, सुरक्षा पैच लागू करने और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक हजार से अधिक सरकारी वेबसाइटें तथा ऑनलाइन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। शेष सेवाओं को भी जल्द से जल्द बहाल करने के लिए केंद्र के कर्मचारी काम कर रहे हैं।
केंद्र के मुताबिक, इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कर्मचारियों ने दशैं की छुट्टियों के दौरान भी लगातार काम किया
