Breaking News

महराजगंज में डीएल व फिटनेस में धांधली का आरोप लगा दूसरे दिन भी गरजे वकील

*रतन गुप्ता उप संपादक*
महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितता व अवैध वसूली के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं ने लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि डीटीआई में फाइल और टेस्ट फीस देने के बावजूद टेस्ट पास करने की प्रक्रिया आरआई की लॉगिन से पूरी हो रही है। वकीलों ने शुल्क सूची, टेस्ट और परिणाम दर्ज करने के अधिकार को स्पष्ट करने की मांग की।
डीएल व फिटनेस में धांधली का आरोप लगा दूसरे दिन भी गरजे वकील महराजगंज, जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा अवैध वसूली के आरोप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एआटीओ कार्यालय में काम कराने वाले वकीलों ने दूसरे दिन शनिवार को भी गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एआरटीओ कार्यालय और ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट और फाइलों के नाम पर तथाकथित बिचौलियों के माध्यम से आवेदकों से वसूली का आरोप लगाया है।

वसूली का आरोप लगा एआरटीओ कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
लाइसेंस प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप
शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि पहले ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित टेस्ट महराजगंज के एआरटीओ कार्यालय में कराए जाते थे। लेकिन एक जुलाई 2026 से लाइसेंस नवीनीकरण, ट्रांसपोर्ट लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट की व्यवस्था डीटीआई को दिया गया है। आरोप है कि डीटीआई में फाइल और टेस्ट फीस जमा कराने के बाद भी टेस्ट पास करने की प्रक्रिया आरआई की लॉगिन से पूरी की जा रही है। वकीलों ने पूछा है कि जब टेस्ट पास करने की कार्रवाई आरआई की लॉगिन से हो रही है तो डीटीआई की भूमिका क्या है? आवेदकों से किस मद में शुल्क लिया जा रहा है?
शुल्क सूची और अधिकार स्पष्ट करने की मांग
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि डीटीआई की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न सेवाओं और टेस्ट के लिए निर्धारित शुल्कों की स्पष्ट सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे आवेदकों को वास्तविक शुल्क की जानकारी नहीं हो पा रही है। मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि टेस्ट लेने, उसका परिणाम दर्ज करने और अभ्यर्थी को पास घोषित करने का अधिकार किसके पास है? इस दौरान अधिवक्ता अकबर अली, संतोष गुप्ता, दुर्गेश श्रीवास्तव, जुगुल किशोर पटेल, अमित यादव, आशीष गुप्ता, नरसिंह यादव, धनंजय गुप्ता आदि मौजूद रहे

Leave a Reply