Breaking News

योगी आदित्यनाथ के मंत्री चेतन चौहान के मुताबिक़ की घटना महज अफवाह

अमरोह उत्तर प्रदेश में बीते चार दिन से चोटी काटने की घटनाओं से भले ही कोहराम मचा हो, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री चेतन चौहान इनको सच नहीं मानते हैं। खेल, युवा कल्याण तथा कौशल विकास मिशन मंत्री चेतन चौहान इन सभी घटनाओं को महज अफवाह मानते हैं।

अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा की प्रदेश में महिलाओं की चोटी काटने की कोई घटना नहीं हुई है। यह अफवाह फैलाइ जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस पर सख्ती के साथ अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है।

चेतन चौहान आज अपने विधानसभा क्षेत्र नौगांवा सादात में गजरौला में प्राचीन चकेसुर शिव मंदिर पर थे। वह मंदिर पर पार्टी के नेता सुधीर चौहान की ओर से आयोजित भंडारा में शिरकत कर रहे थे।

Leave a Reply