Breaking News

भारत नेपाल बार्डर खनुआ पर छोटी दिपावली की रात 2 बजे एसएसबी जवान की गोली लगने से मौके पर हुई मौत

*रतन गुप्ता उप संपादक*

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 66वीं वाहिनी के जवान मनजीत कुमार ने खनुआ बीओपी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से मौत हो गई । वह बिहार के औरंगाबाद के निवासी थे। बताया गया कि बड़े भाई की मौत के बाद से वह परेशान थे। पुलिस और एसएसबी अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। परिजनों को सूचना दी गई। अभी परिजनों का बयान नहीं आया है । अचानक छोटी दिपावली के रात करीब 2 बजे क्या हुआ था । भारत नेपाल बार्डर पर स्तिथ है खनुआ बार्डर पर अति समवेदन सील बाडर्र है यहां पर एसएसबी का कैम्प है ।

एसएसबी जवान की मौत गोली लगने से हुआ है ,किसी ने देखा नहीं है कैम्प पर बनाये गये सीसी कैमरा की रिकाडिन से जांच होनी चाहिये सचाई क्या है ।परिजनों के बयान का इन्तजार हो रहा है । गोली लगने से मौके पर हुई मौत
एसएसबी जवान का ।
एसएसबी की खनुआ बीओपी पर तैनात जवान मनजीत कुमार बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना शनिवार रात करीब 2 बजे उस वक्त हुई जब जवान ड्यूटी पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। मामले की जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान एक माह पूर्व अभी छुट्टी से लौटा था।जवान की पृष्ठभूमि और घटना
सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी के खनुआ बीओपी पर तैनात जवान मनजीत कुमार बीते 3 अक्टूबर को छुट्टी से वापस आया था। बताया जा रहा है कि ढाई महीना पहले जवान के बड़े भाई की मौत हो गई थी। जब वह छुट्टी से वापस ड्यूटी पर आया तभी से वह परेशान चल रहा था। बीती रात करीब 1बजकर 40 मिनट पर जवान जब ड्यूटी पर तैनात था, उसी दौरान उसने सर्विस राइफल से गोली चली और मैके पर ही मौत हो गया ।

घटना के बाद जांच
आसपास मौजूद जवानों को बंदूक चलने की आवाज सुनाई दी तो कुछ जवान उसकी तरफ दौड़े तब तक वह खून से लथपत जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी के बाद पूरे बीओपी में हड़कंप मच गया। तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। मृतक जवान के परिजनों को भी सूचित किया गया है। पुलिस और एसएसबी के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
एसएसबी खनुआ कैम्प में अचानक हुते घटना से अभी तक किसी भी बड़े एसएसबी के अधिकारी का बयान नहीं आया है और मृत्क जवान के परिवार के लोगों का भी बयान नहीं आया है । मामला क्या है सीसीटीवी कैमरा क्या कह रहा है । सब एक रहस्य बना है मनजीत कुमार कहां तैनात थे?
वह सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी के खनुआ बीओपी पर तैनात थे।
✦
मनजीत कुमार छुट्टी से कब लौटे थे?
✦
घटना की जांच कौन कर रहा है?

Leave a Reply