Breaking News

महराजगंज मे राजनीतिक धुरंधरों ने मतदान कर अपने उम्मीदवार के जीत का किया दावा-


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक धुरंधरों ने मतदान कर अपने-अपने उम्मीदवार के जीत का दावा किया। वहीं समय से बूथों पर पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। कतार में खड़े होकर नेताओं ने मतदान किया। भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी ने अपने-अपने जीत की बात कही।
नौतनवा में ब्लाक प्रमूख राकेश मद्धेशिया ,चेयरमैन नौतनवा वृजेश मणि त्रिपाठी ने मतदान किये ।

धनेवा-धनेई बूथ पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पत्नी भाग्यश्री, बेटे रोहन चौधरी, बहू तान्या चौधरी के साथ कतार में खड़े होकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि ये देश हित का चुनाव है। जनता अपने हित की बात जान रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को अपने इस कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

वहीं जूनियर हाई स्कूल परिसर में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने सहयोगी संजीव शुक्ला के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि महराजगंज में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यहां से जीत पक्की है। प्राथमिक विद्यालय सिसवा खुर्द बूथ पर पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है। जिले में जीत का अंतर भी बड़ा होगा।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जंगल जोगियाबारी में बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की लहर है। हर जगह से जनता का समर्थन मिल रहा है। वहीं कांग्रेस से फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने गांव सिंहपुर ताल्ही में बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए जनता ने मतदान किया। नतीजा आने पर मालूम हो जाएगा।
सोनौली नगर पंचायत बूथ संख्या 36 पर पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में शामिल लोग बदलाव करने के लिए उत्साह के साथ बूथ पर पहुंचे हैं। गठबंधन हर जगह मजबूत है। बसपा प्रत्याशी मौसमे आलम ने मिठौरा गांव में बूथ पर मतदान कर अपने जीत की दावेदारी की। इसी तरह से जिले में अन्य प्रतिनिधियों ने संबंधित बूथ पर मतदान किया

Leave a Reply