Breaking News

महराजगंज में गर्मी का सितम… 48 घंटे तक आरेंज अलर्ट जारी


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 48 घंटे तक आरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से शाम तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। 16 जून को यूपी में प्री-मानसून आने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को अधिकतम ताप मान रहे गा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 जून को बिहार से मानसून जिले में प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम की बेरुखी से लोग हलकान रहे। उमस भरी गर्मी ने लोगों को घर में कैद करके रखा जो बाहर निकले वह बेहाल रहे। स्थिति ऐसी रही कि वह ठंड की व्यवस्था न कर सके। बाहर निकले लोग ठंडे पानी से गला तर करते हुए देखे गए।

महिलाएं और बच्चे दिन में बाहर नहीं दिखे, लेकिन देर शाम सड़क पर घूमते दिखे। तेज धूप के कारण पशु-पक्षी बेहाल दिखे। वह पानी की खोज में दूर दराज के नहरों तक जाते दिखे। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम बदलने से राहत मिलने की उम्मीद है

Leave a Reply