Breaking News

गोरखपुर नगर निगम का गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जे को तोड़ा


रतन गुप्ता उप संपादक

नगर निगम ने जटेपुर दक्षिणी में अपनी जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाया। यहां पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया था जिसे निगम की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक बॉबीना होटल के पास नगर निगम का बुलडोजर चला।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के नेतृत्व में कब्जा हटाने के लिए डीएम कार्यालय से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। सदर तहसील में गाटा संख्या 361 नगर निगम की बंजर संपत्ति है। इसका क्षेत्रफल 0.206 हेक्टेयर है। इस संपत्ति पर मनोज कुमार जायसवाल पुत्र विजय कुमार जायसवाल, दीपमाला शुक्ला पत्नी सचिदानन्द शुक्ला, पवन सिंघानियां पुत्र अज्ञात का अवैध कब्जा था।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि चार मई को ही सभी तीन अवैध कब्जेदारों को नोटिस दे दी गई थी कि जमीन से अवैध कब्जा हटा लें। लेकिन नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटा जिसके बाद ध्वस्तीकरण के लिए 20 जून का दिन निर्धारित किया गया था। इसी कड़ी में बेतियाहाता में नाला की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर भी निगम का जेसीबी चला।
खाली मिला विवादित परिसर

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे निगम की टीम टीम कब्जा लेने पहुंची तो विवादित परिसर खाली मिला। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई और देखते ही देखते अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

Leave a Reply