Breaking News

नेपाल ने छोड़ा पानी महाव नाला खतरे के निशान से छह फीट ऊपर बह रहा


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। नेपाल में पहाड़ों पर हुई बारिश की असर महाव नाले पर दिख रहा है। वर्तमान में महाव नाला खतरे के निशान से छह फीट ऊपर बह रहा है। 14 दिन पहले भी महाव नाले के स्तर इतना ही बढ़ा था। इस बार फिर जल स्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग के अधिकारी परेशान हैं।

सिंचाई विभाग कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नदी नील है। प्यास नदी खतरे के निशान से एम मीटर नीचे बह रही है। राप्ती भी एक मीटर नीचे है। गंडक भी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रही है। बंधों की सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग के कर्मी सतर्क हैं। जरूरत के अनुसार काम कराया जा रहा है। वहीं महाव के बढ़े जलस्तर से आसपास के गांव के लोग परेशान हैं। इस बार महाव तटबंध की सुरक्षा को लेकर विशेष नजर रखी जा रही है। बी गैप बांध की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है

Leave a Reply