महराजगंज डीएम ने निर्माणाधीन रोहिन बैराज का लिया जायजा

रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज में डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेन्द्र मीना ने मिश्रौलिया गांव में रोहिन बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने बैराज को पर्यटन के लिए विकसित करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य नवंबर 2022 से शुरू हुआ…
डीएम अनुनय झा व एसपी सोमेन्द्र मीना ने नौतनवा के मिश्रौलिया गांव में निर्माणाधीन रोहिन बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल्मीकि बैराज की तर्ज पर ही पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रथम से बैराज की प्रगति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बैराज का निर्माण कार्य नवंबर 2022 से आरंभ हुआ। वर्तमान में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और निर्माण कार्य पूरी तीव्रता से चल रहा है।
डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता को मानक के अनुसार रखने और कार्य को फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रथम विनोद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता नलकूप नरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply