Breaking News

एसपी महराजगंज ने ठूठीबारी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किये, पांच थानाध्यक्षों का कार्य क्षेत्र में परिवर्तन*


*रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाए रखने के लिए बुधवार को एसपी सोमेंद्र मीणा ने पांच थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसमें ठूठीबारी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया। वहीं उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह थानाध्यक्ष बरगदवा से प्रभारी यूपी 112 बनाया गया है। उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह को घुघली से थानाध्यक्ष ठूठीबारी बनाया गया है। उप निरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को चौकी प्रभारी शितलापुर निचलौल से थानाध्यक्ष बरगदवा बनाया गया है। उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी थाना फरेंदा से थानाध्यक्ष सोहगीबरवा बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक लवकुश सिंह थानाध्यक्ष सोहगीबरवा को महिला प्रकोष्ठ भेजा गया है।

Leave a Reply