Breaking News

नौतनवा थाना क्षेत्र के मंदिर की दीवार पर लगी कांटी उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन गिरफ्तार

*रतन गुप्ता नौतनवा*
महराजगंज के खोरिया बाजार में शनिवार को मंदिर की दीवार पर लगे कांटी को उखाड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। विवाद के दौरान स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई और भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच जारी है।

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में शनिवार को मंदिर की दीवार पर लगे कांटी को उखाड़ने को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि पूरे गांव का माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर सीओ बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव भारी पुलिस के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। खोरिया बाजार में स्थित शिव मंदिर में पहले भी मांस फेके जाने को लेकर विवाद हो चुका है। इस मंदिर की दीवार में लगी कांटी पड़ोस के ही एक घर के सदस्यों द्वारा उखाड़े जाने की बात को लेकर विवाद गहरा गया।

मंदिर की ओर से गुजर रहे विशाल वर्मा ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो दूसरे पक्ष के साथ उनकी कहासुनी शुरू हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही थाना नौतनवा थाना के एसआई अभिनव पटेल, संतोष सिंह, हेड कांस्टेबल रविश कुमार गौड़, सूर्यकेश यादव, कांस्टेबल राकेश भारती मौके पर पहुंचे। शांतिभंग की आशंका को देखते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान शकील खान (18), तुलसी गौड़ (21) व राहुल पासवान (20) निवासी बेनीपुर दुर्गापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शकील खान अपनी मंगेतर के घर आया हुआ था। विवाद के दौरान अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि गांव में पूरी तरह शांति है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply