*रतन गुप्ता सोनौली*
भारत सरकार ने चीनी के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, कच्ची, सफेद और प्रोसेस्ड चीनी के निर्यात पर अगले आदेश जारी होने तक रोक लगा दी गई है।
चीनी का निर्यात, जो पहले ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में था, अब ‘निषिद्ध’ श्रेणी में डाल दिया गया है। भारत सरकार ने कहा है कि यह फैसला घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने और कीमतों में बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।
हालांकि, यह भी कहा गया है कि यह रोक यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका को निर्धारित कोटे के तहत होने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगी।
यह भी बताया गया है कि ‘एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम’ के तहत होने वाला निर्यात मौजूदा व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगा। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
