Breaking News

नौतनवा क्षेत्र का मामला शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, हाई वोल्टेज ड्रामा

*रतन गुप्ता उप संपादक*
महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के बरवां भोज गांव में रविवार सुबह एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह गांव के एक युवक से शादी की मांग कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। युवती ने टावर से उतरने से पहले प्रेमी से शादी की लिखित गारंटी मांगी।
शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, हाई वोल्टेज ड्रामा
शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, हाई वोल्टेज ड्रामा
नौतनवा कस्बे के निकट के गांव बरवां भोज में रविवार की सुबह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उसे टावर से नीचे उतारने के लिए प्रयास में जुट गए। युवती के परिजनों को भी सूचित कर उन्हें मौके पर बुला लिया गया। मामला प्रेम से जोड़कर देखा जा रहा है। युवती गांव के ही एक युवक से शादी की जिद पर अड़ी है।


बताया जा रहा है कि युवती सुबह ही टावर पर चढ़ गई और एकदम ऊपर के हिस्से में जाकर बैठ गई। आसपास के कुछ लोगों की नजर टावर पर पड़ी तो बात अन्य लोगों तक पहुंची और देखते-देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद युवती टावर के आधे हिस्से तक नीचे आई, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है। पुलिस माइक के सहारे युवती को बार-बार समझाने का प्रयास कर रही है कि वह नीचे उतर आए और उसकी जो भी मांग है उसे पूरी करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि टावर पर चढ़ी युवती पुलिस से लिखित में मांग कर रही है कि प्रेमी युवक से उसकी शादी करा दिए जाने की गारंटी दीजिए तब वह टावर से नीचे उतरेगी

Leave a Reply