Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 208 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया


*रतन गुप्ता नौतनवा*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज पहुंचे। यहां उन्होंने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नवनिर्मित आवास पर सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर तीन बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया और उन्हें खिलौने व चॉकलेट गिफ्ट किए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपए की 79 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 1955.98 लाख रुपए की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा 171.52 करोड़ रुपए की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास और 36.88 करोड़ रुपए की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रस्तावित रहा। वहीं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में 14931.05 लाख रुपए की लागत से 26 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया और जनसभा को संबोधित किया

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और कई देश डीजल-पेट्रोल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकार के साथ खड़े रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने ईंधन, बिजली और संसाधनों की बचत पर जोर देते हुए स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों को काफी हद तक नियंत्रित रखा है। योगी ने कहा कि “नेशन फर्स्ट” की भावना के साथ सभी को मिलकर इस संकट का सामना करना होगा।

सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। कई बड़े देश डीजल और पेट्रोल संकट जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। कई बड़े देश डीजल और पेट्रोल संकट जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
सीएम योगी की 6 बातें

दुनिया डीजल-पेट्रोल संकट से जूझ रही

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। कई बड़े देश डीजल और पेट्रोल संकट जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सरकार के साथ खड़ा रहे।
मुख्यमंत्री ने ईंधन, खाद और सर्राफा कारोबारियों से संयम और सहयोग की भावना से काम करने तथा स्वदेशी संसाधनों को प्राथमिकता देने की अपील की। सीएम ने कहा कि यह नुकसान सिर्फ सरकार का नहीं, पूरे देश का है और देश का मतलब देश की जनता है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकार और देश के साथ मजबूती से खड़ा रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार ईंधन की सप्लाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। दुनिया के कई बड़े देशों में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं, लेकिन भारत ने अब तक इन्हें काफी हद तक नियंत्रित रखा है। कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और भ्रामक बातों में आने की जरूरत नहीं है।
अगर देशहित में कोई फैसला लिया जाता है तो हमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए, क्योंकि देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि हर भारतीय, हर महराजगंजवासी और हर उत्तर प्रदेशवासी को यह कहना चाहिए कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है।
योगी आदित्यनाथ ने लोगों से बिजली बचाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जितनी जरूरत हो उतनी ही बिजली इस्तेमाल करें। अगर कमरे में कोई नहीं है तो पंखा, एसी, कूलर और बल्ब बंद कर दें। दिन में बेवजह बाहर की लाइटें न जलाएं। उन्होंने कहा कि अगर गांव के बच्चे स्कूल बस से जा सकते हैं तो हर किसी को अलग-अलग बाइक और कार से जाने की जरूरत नहीं है। छोटी-छोटी बचत और प्रयास मिलकर बड़ा बदलाव लाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे भारत ने कोरोना महामारी का मुकाबला दुनिया में सबसे बेहतर तरीके से किया था, उसी तरह पश्चिम एशिया के संकट के कारण ईंधन, उर्वरक और अन्य जरूरी सामानों की सप्लाई में आई दिक्कतों का भी हम सब मिलकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि “नेशन फर्स्ट” यानी “देश सबसे पहले” की भावना के साथ सभी को काम करना होगा।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले क्षेत्र में अराजकता का माहौल था। इंसेफेलाइटिस से लोग पीड़ित रहते थे, किसान परेशान थे और रोजगार के अभाव में नौजवानों को पलायन करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब हालात तेजी से बदल रहे हैं और विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह करीब डेढ़ साल बाद भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आए हैं। भारत और नेपाल दोनों मित्र देश हैं और दोनों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। उन्होंने कहा कि इस सीमा क्षेत्र पर देश और दुनिया की नजर रहती है और यहां विकास की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी।

‘अब माफिया जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता’

सीएम ने कहा कि अब कोई माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता और न ही गौहत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और हर बेटी को सुरक्षा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी धन का दुरुपयोग होता था, लेकिन अब वही पैसा मंदिरों के विकास और जनहित के कार्यों में लगाया जा रहा है। उन्होंने बनैलिया मंदिर के कायाकल्प का भी जिक्र किया।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सुरक्षा और विकास का मॉडल बन रहा है। देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में विकसित किए जा रहे हैं, जो प्रदेश के तेजी से हो रहे विकास को दर्शाता है।

सांसद रहते आंदोलनों में शामिल होने आता था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सांसद रहने के दौरान भी वह लगातार इस क्षेत्र में आते थे और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलनों में हिस्सा लेते थे। उन्होंने कहा कि अब इंसेफेलाइटिस लगभग समाप्त हो चुका है और महराजगंज में मेडिकल कॉलेज भी संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौतनवा से आने-जाने में दो घंटे लगते थे, लेकिन सड़क निर्माण के बाद अब यह दूरी एक घंटे में तय हो रही है। ठूठीबारी से जिला मुख्यालय पहुंचने में भी पहले काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि किसानों के हित में रोहिन बैराज का निर्माण कराया गया है, जिससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बीज और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वनटांगिया समुदाय को अब सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गरीबों की समस्याएं नहीं सुनी जाती थीं, लेकिन डबल इंजन सरकार में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

*30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित किए*

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जयमंगल कनौजिया भी मंच पर मौजूद हैं। सीएम योगी ने 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करने के साथ ही किसानों को कृषि यंत्र भी प्रदान किए। इसके अलावा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का चेक भी वितरित किया।

*सुरक्षा के कड़े इंतजाम*

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल को 7 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में एक अपर पुलिस अधीक्षक, 8 क्षेत्राधिकारी, 18 प्रभारी निरीक्षक, 14 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 650 मुख्य आरक्षी और 60 महिला आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 18 फायर ब्रिगेड टीमें और पीएसी की दो कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई हैं।

*नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट*

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक कार्यक्रम प्रस्तावित होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा

Leave a Reply