Breaking News

सोनौली नौतनवा में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी-लंबी कतार, मच्छरदानी लगा किसानों ने डाला डेरा

*रतन गुप्ता नौतनवा*
सोनौली नौतनवा में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी-लंबी कतार लगी है. यहां किसान डीजल के लिए मच्छरदानी लगाकर अपनी रात पेट्रोल पंप पर गुजार रहे हैं.।. पेट्रोल पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन की आपूर्ति न होने से पेट्रोल पंप पर लोग ईंधन लेने के लिए रात-रात भर लंबी कतार और सोने को मजबूर हो रहे हैं.सोनौली ,नौतनवा में भी ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति न होने से खेती करने वाले किसान पेट्रोल पंप पर गैलन और छोटे ड्रम लेकर एक तरफ जहां पेट्रोल पंपों पर मच्छरदानी लगाकर रात रात भर गुजार रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस भीषण गर्मी में दिन में भी किसानों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है.

नौतनवा कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर ईंधन के लिए लंबी कतार में लगे किसानों से बातचीत किया, जिसमें किसानों ने ईंधन की कमी को लेकर अपना दर्द बयां किया है. किसानों ने बताया कि कृषि के लिए खेती-बाड़ी का समय शुरू हो गया है और पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं मिलने से खेती बाड़ी करना अब मुश्किल हो गया है.

पेट्रोल पंप पर पहुंचकर बिना खाए पिए लाइन लगाना पड़ रहा है. उसके बाद भी डीजल और पेट्रोल समय से नहीं मिल पा रहा है. किसानों ने नौतनवा प्रशासन से गुजारिश की है कि किसानों को समय से डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराने की कृपा करें. वहीं पेट्रोल पंप के मालिक ने कहा तेल की कमी तो है क्योंकि यह सीजन कृषि का चल रहा है और इसमें किसानों को डीजल की जरूरत होती है.

पेट्रोल पंप के मालिक का कहना है कि पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने को लेकर भीड़ बढ़ रही है और हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसानों को ईंधन मिल सके इसको लेकर हम लोगों ने ट्रैक्टर और ट्रक वालों की अलग लाइन लगवाई है. किसानों की अलग लाइन लगवा रखी है और पूरी कोशिश की जा रही है कि किसानों को तेल मिल सके.

Leave a Reply