Breaking News

बकरीद को लेकर सोनौली में फ्लैग मार्च

 

*रतन गुप्ता सोनौली*

सोनौली महराजगंज! आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के उद्देश्य से आज भारत नेपाल बॉर्डर के कस्बा सोनौली में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।

यह फ्लैग मार्च उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के नेतृत्व में कस्बा सोनौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा शरारती तत्वों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

Leave a Reply