*रतन गुप्ता सोनौली*
सोनौली सीमावर्ती क्षेत्र में स्थानीय व्यपारियो की समस्याओ को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल रुपनदेही जिले के डीएम से मिलकर सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना सामाजिक सांस्कृतिक रोटी बेटी का सम्बंध में इसमे बाधा नही आनी चाहिए।
मंगलवार की दोपहर हिन्दु धर्म गौशाला समिती नौतनवा के संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में व्यपारियो का एक शिष्टाचार-प्रतिनिधिमंडल नेपाल रुपनदेही-भैरहवां के जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें सीमा पर 100 रुपए से अधिक सामानों पर भन्सार शुल्क सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन पत्र सौपा है।
इस दौरान बताया कि सदियों पुरानी भारत-नेपाल की आपसी मैत्रीपूर्ण व रोटी-बेटी की साझी अटूट संबंध को और अधिक प्रगाढ बनाने हेतु डीएम से मिल कर भारत नेपाल की सदियों पुरानी हमारी रोटी-बेटी व सनातन हिन्दु संस्कृति की साझी संबंधो का उल्लेख करते हुए समाधान की मांग किया है। कहा कि इससे भारत-नेपाल के लोगों के साथ ही विशेषकर बार्डर के दोनों तरफ निवास करने वाले आम जनता व व्यापारियों पर कुछ अधिक ही प्रभाव पर रहा है जिसे आपसी सुझ-बुझ से बार्डर के लोगों और व्यापारियों को कुछ अधिक छुट व राहत दिया जाए।
