रतन गुप्ता सोनौली
साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने सोनौली में छापा मार कर दो युवकों को मंगलवार को उठाया था जिसको लेकर सोनौली कस्बे में चर्चा तेज थी बताया गया है कि किसी मामले को लेकर जनपद की साइबर क्राइम टीम ने दो को उठाया है।
सोनौली में मंगलवार की दोपहर साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक कार्यालय पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति सोनौली नगर पंचायत की एक वार्ड सभासद के पति हैं, जबकि दूसरा उनका पुत्र है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया गया है कि दोपहर में साइबर क्राइम ब्रांच की टीम सोनौली पहुंची और सीधे एक ऑफिस में जाकर दोनों व्यक्तियों को अपने कब्जे में लेकर रवाना हो गई। कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं सके।
मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक सोनौली महेंद्र मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि महाराजगंज साइबर क्राइम शाखा की टीम दो लोगों को पूछताछ के लिए लेकर गई है। सोनौली से उठाये गये युवकों को डालर के कारोबार और ठगी के आरोप में आज बुधवार को दो युवकों पर केस दर्ज हो गयी चार लोगों में दो गिरफ्तार है और दो फरार चल रहे हैं।इस कारोबार में साईबर ठगी कारोबार में प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे पकड़े गए आरोपितों की पहचान जुगौली थाना सोनौली महराजगंज निवासी अकील व तौसिफ के रुप में हुई है ।इसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है ।मामले में केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है गिरफ्तारी करने वाली टीम साइबर थाने के निरीक्षक सजनू यादव , एसआई सचिन कुमार कांस्टेबल पियूषनाथ प्रदीप कुमार व संतोष शर्मा शामिल रहे ।
