डीएम-एसपी ने महाव नाले का किया निरीक्षण

*रतन गुप्ता महराजगंज*

तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व आपदा राहत तैयारियों का लिया जायजा

आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों को दुरुस्त रखने पर दिया जोर

 

महराजगंज! महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को बरगदवा स्थित महाव नाले का औचक निरीक्षण किया।

आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए डीएम और एसपी ने नाले का निरीक्षण कर तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा आपदा तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाव नाले में सिल्ट सफाई और बाढ़ निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ नियंत्रण व प्रबंधन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम को देखते हुए नालों और जल निकासी मार्गों को अवरोधमुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थानों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण का स्वागत किया।

जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि बरगदवा क्षेत्र के महाव नाले में सिल्ट सफाई और बाढ़ निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर तटबंधों की सुरक्षा तथा बाढ़ नियंत्रण व प्रबंधन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व आपदा राहत तैयारियों का जायजा लिया गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply