योग 365 के माध्यम से पूरे विश्व को शांति और समृद्धि का संदेश देगा भारत-ओम प्रकाश आर्य*

बस्ती: बस्ती जिले में 50 से अधिक स्थानों पर हुआ भव्य योगाभ्यास मुख्य अतिथि पूर्व DRM राजमाता आशिमा सिंह ने कहा- ऋषि परंपरा और योग से विश्व का कल्याण संभव*
*औषधियुक्त वैदिक यज्ञ रहा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण*
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में बस्ती जिले में पचास से अधिक स्थानों पर भव्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। जिले की चारों तहसीलों में वृहद स्तर पर योग महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें आम जनमानस के साथ सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का नेतृत्व हरैया में कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, भानपुर में सुभाष सोनी, रूधौली में दिनेश कुमार पाण्डेय और बस्ती में अजीत कुमार पाण्डेय ने किया।
जिला मुख्यालय पर मुख्य आयोजन
जिला मुख्यालय पर मालवीय रोड स्थित श्री हरि मैरेज हाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य और इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पाण्डेय और योगाचार्य वेदान्त सिंह ने उपस्थित साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए उसके लाभ और सावधानियां बताईं। डॉ. नवीन सिंह और सौरभ तुलस्यान ने योग साधकों का सहयोग किया।


दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व डीआरएम राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व हमारी ऋषि परंपरा एवं पुष्ट वैचारिक धरातल की ओर बड़ी जिज्ञासा से देख रहा है। इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के 177 से अधिक देशों ने योगाभ्यास किया है। जब दुनिया युद्ध के विनाशगर्त में जा रही है, ऐसे में भारत योग के माध्यम से विश्व शांति और समृद्धि का संदेश दे रहा है।”


इण्डियन योग एसोसिएशन पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि आदियोगी भगवान शिव की कृपा से महर्षि पतंजलि ने योग दर्शन की रचना कर पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज पूरा विश्व भारत का अनुसरण कर रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने की कला नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने की साधना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुविधाएं तो बढ़ रही हैं, पर शांति घटती जा रही है। ऐसे समय में योग हमें स्वयं से जोड़ता है और जीवन में संतुलन लाता है। उन्होंने आम जनमानस को रोज़ का थोड़ा योग, जीवन भर का निरोग’ रहने का संदेश दिया।


पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य ने योग को ऋषियों की अनुपम देन बताते हुए नित्य योगाभ्यास की सलाह दी। महिला पतंजलि योग समिति की संरक्षिका सरोज त्रिपाठी, कर्नल के.सी. मिश्र और डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
*कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग सहायक रजनी मिश्रा और नितीश कुमार द्वारा किया गया वैदिक यज्ञ था।* औषधि युक्त हवन सामग्री से किए गए इस यज्ञ ने पूरे वातावरण को सकारात्मक, ऑक्सीजन युक्त और आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में पतंजलि के संरक्षक कैलाशी राजेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं योग साधकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र शर्मा, विमला देवी, रश्मि गुप्ता, बबली शर्मा, प्रमोद सिंह, सरिता शुक्ला, हिमांशु यादव, प्रवीन त्रिपाठी, अनूप कुमार त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, भागवत पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय (एडवोकेट), रजनी मिश्रा, गोपेश्वर त्रिपाठी, किरन वर्मा, पुष्पा सिंह, डॉ. शशिकला श्रीवास्तव, कर्नल अरुणेश पाण्डेय, दीनानाथ शुक्ल सहित भारी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply