*रतन गुप्ता सोनौली
*सोनौली बार्डर से काठमांडू पहुंचे 24 बांग्लादेशी गिरफ्तार*
काठमांडू के डिस्ट्रिक्ट पुलिस रेंज के SP और प्रवक्ता पवन कुमार भट्टराई ने बताया कि 24 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास पासपोर्ट नहीं थे और जिनके टूरिस्ट वीज़ा की मियाद खत्म हो चुकी थी।
सब के सब धिरे धिरे भारत नेपाल बार्डर के सोनौली से नेपाल पहुंचे हैं ।नेपाल पुलिस ने सीतापाइला, डल्लू और अन्य इलाकों से 24 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
काठमांडू के डिस्ट्रिक्ट पुलिस रेंज के SP और प्रवक्ता पवन कुमार भट्टराई ने बताया कि 24 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास पासपोर्ट नहीं है और जिनके टूरिस्ट वीज़ा की मियाद खत्म हो चुकी थी।अवैध रुप से चोरी छिपे रह रहे थे
गिरफ्तार किए गए सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि वे एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भी काम करते हैं। गिरफ्तार लोगों को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। बांग्लादेशीओ के गिरफ्तारी होने के बाद सोनौली बार्डर पर चेकिंग बढ़ा दिया गया है । पकड़े गये 24बाग्लादेशीओ से पूछ ताछ जारी है ।
