डुप्लिकेट आधार कार्ड पर भैरहवा ,बुटवल के नेपाली कैसीनो में भारतीय युवकों का पोल खुलने पर आधार के साथ पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया*

*रतन गुप्ता सोनोली*

डुप्लिकेट आधार कार्ड का पोल खुलने के बाद नेपाल में भारतीय नागरिकों के लिए हाल ही में लागू किए गए नए कस्टम भन्सार नियमों के बाद अब कैसीनो में प्रवेश को लेकर भी नए प्रावधान लागू होने की जानकारी सामने आई है। भैरहवा स्थित कैसीनो में भारतीय नागरिकों से आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड भी अनिवार्य रूप से मांगा जा रहा है। पैन कार्ड नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
कुछ युवक भैरहवा स्थित एक कैसीनो पहुंचे थे, लेकिन पैन कार्ड साथ न होने के कारण उन्हें प्रवेश से वंचित कर दिया गया। इस नए नियम को लेकर भारतीय पर्यटकों में असमंजस का माहौल है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि आधार और पैन कार्ड की जानकारी लेने से उनके व्यक्तिगत विवरण और बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी भी प्रकार की ठगी, बैंक खाते से धन निकासी या डेटा के दुरुपयोग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भारतीय युवको का कहना है कि यदि ऐसे दस्तावेज अनिवार्य किए जा रहे हैं, तो संबंधित संस्थानों को इसके उद्देश्य, कानूनी आधार तथा डेटा सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को स्पष्ट रूप से सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि पर्यटकों के मन में किसी प्रकार का भ्रम या आशंका न रहे।

नेपाल यात्रा पर जाने वाले भारतीय नागरिक यात्रा से पहले वहां लागू नवीनतम नियमों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी संस्था द्वारा आधार, पैन या अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज मांगे जाते हैं, तो उनकी आवश्यकता और उपयोग के संबंध में स्पष्ट जानकारी लें। किसी भी व्यक्तिगत दस्तावेज की प्रति साझा करते समय सावधानी बरतें तथा केवल अधिकृत संस्थानों को ही जानकारी उपलब्ध कराएं। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या ठगी की आशंका हो तो स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचित करें। सोनौली बार्डर के जब रिपोर्टर ने कैसिनो में जाकर जांच किया तो पता चला की अधिकतर भारतीय युवक जो कैसिनो में जुवा कम खेलते हैं फ्री में शराब पिये गे लड़कियों का डान्सर देखें गये एक ही युवक का दो नाम से आधार कार्ड मिलने के बाद एक और सपोटिक पेन कार्ड मांगा जा रहा है ।कर कैसिनो में बाऊन्सर तैनात किये गये है ।

Leave a Reply