*रतन गुप्ता सोनौली*
नेपाल में भारी बारिश की वजह से आज (मंगलवार) को नेपाल की कुछ छोटी नदियों में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि बुटवल, बाँके, बर्दिया और कैलाली से होकर बहने वाली छोटी नदियों में बाढ़ आ गई है । आज सुबह 11 बजे सूचना जारी करते हुए विभाग ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से पूरे दिनभर सतर्क रहने का आग्रह किया है ।
विभाग ने कहा है कि “बाँके, बर्दिया और कैलाली से होकर बहने वाली छोटी –छोटी नदियों में बाढ़ आने के कारण नदी के आसपास के बस्तियों में रहने वाले लोग आज दिनभर सतर्क रहें । नारायणी नदी के जल स्तर बढ़ रहे हैं जिससे बुटवल की छोटी नदीया उफान पर है जगह जगह भूस्खलन होने से रास्ते बन्द है ।
