Breaking News

नौतनवा पुलिस ने 21 पाउच अवैध बंटीबबली के साथ एक अभियूक्त को किया गिरफ्तार

*रतन गुप्ता नौतनवा*

नौतनवा नशीले पदार्थो की तस्करी एवं अवैध बिक्री अंकुश लगाने महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के सभी थानो पर कठोर निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है।
नौतनवा क्षेत्र अधिकारी बसंत सिंह व नौतनवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह तथा आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व चेकिंग के दौरान लोधसी के पास से एक अभियुक्त रामबेलाश पुत्र राजा राम निवासी लोधसी उम्र50 वर्ष को 21 पाउच बंटी बबली की अवैध विक्री के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में स्थानी थाने पर मु. अ. स.128/2026 धारा (60)1 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक करवाई कि जा रही हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम वाह आबकारी टीम का बिवरण –
1- उ. नि. संजय कुमार
2- उ. नि. सुधीर कुमार
3- उ. नि. शेरबहादुर यादव
4 हे. का. रमेश यादव
5 म. का. बिनयलता सिंह
इत्यादि लोग थाना नौतनवा के मौजूद रहे हैं।
आबकारी टीम – हे. का. अनंत कुमार पांडे, का. राम सूरत चौरासिया इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply