Breaking News

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, बस्ती के प्रतिभागी हरीश कुमार का चयन

बस्ती। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिषद की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 जून 2026 के बीच किया गया था, जिसमें विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जारी परिणाम में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के चयनित प्रतिभागियों की सूची प्रकाशित की गई है। बस्ती जनपद से पुरुष वर्ग में हरिश कुमार, सहायक अध्यापक, जूनियर हाई स्कूल शेरवाडीह द्वितीय का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
परिषद ने बताया है कि चयनित प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण संबंधी सूचना अलग से जारी की जाएगी। परिणाम जारी होने पर चयनित प्रतिभागियों, शिक्षकों तथा संबंधित जनपदों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply