Breaking News

जनपद के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए रू. 504.34 करोड़ की लागत से 77 विकास परियोजनाओं की सौगात

बस्ती । उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार को बी.आर.सी हर्रैया, बस्ती से जनपद के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए रू. 504.34 करोड़ की लागत से 77 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में रू. 27.06 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास रहा, जिसका मा. मुख्यमंत्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भूमि पूजन किया। यह विद्यालय आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं से युक्त होगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान उन्होने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया तथा अन्नप्राशन एवं गोदभराई का कार्यक्रम भी किया।


जनपद के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में रू. 361.3 करोड़ की लागत से 52 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इनमें 22 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 30 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। वहीं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में रू. 143.04 करोड़ की लागत से 25 परियोजनाओं की सौगात दी गई, जिनमें 8 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण, बाढ़ सुरक्षा एवं सिंचाई परियोजनाएँ, विद्यालय एवं छात्रावास भवन, स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण, पर्यटन स्थलों का विकास, ग्रामीण स्टेडियम, गौशाला, नगर विकास कार्य,

सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार तथा अन्य जनोपयोगी निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद के लाखों नागरिकों को बेहतर यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
मा. मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मखौड़ा धाम की पावन धरा पर महाराजा दशरथ को पुत्रेष्ठ यज्ञ के लिए एक अवसर प्राप्त हुआ और भगवान श्री राम भगवान विष्णु के मानव अवतार के रूप में अयोध्या के धरती पर अवतरित हुए। बाबा भदेश्वरनाथ, तपसी धाम और महान साहित्यकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के जन्म स्थली होने का सौभाग्य जिस बस्ती को प्राप्त है, ऐसी बस्ती को नमन करते हुए मै आपसब का अभिनन्दन करता हूॅ। महर्षि वशिष्ठ की परम्परा से जुड़े हुए मखौड़ा धाम की इस पावन धरा पर तपसी धाम के पवित्र धरा पर आने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होने कहा कि विधानसभा हर्रैया और कप्तानगंज की 500 से अधिक रू. 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मुझे समर्पित करते हुए आनन्द की अनुभूति हो रही है। इन परियोजनाओं के लिए विधायक अजय सिंह को बधाई देते हुए आप सभी को ह्रदय से बधाई देता हूॅ। उन्होने कहा कि मखौड़ा धाम, भदेश्वरनाथ का विकास हो रहा है और अभी-अभी कर्ण मन्दिर का भी समाधान हुआ है, वहॉ का भी सौन्दरीकरण के कार्य को हम आगे बढाने जा रहे है।


उन्होने कहा कि प्रदेश के अन्दर लगभग 1500 मन्दिरों का पुनरोद्धार कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय एक कैम्पस में प्री. प्राइमरी से लेकर 12वी तक की उत्तम शिक्षा का एक केन्द्र सरकार के स्तर पर जैसे अटल आवासीय विद्यालय में 6 से 12 तक के श्रमिको के बच्चों को पढा रहे है, ऐसे ही मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय एक माडल बनेगा, उस माडल को हम प्रस्तुत करने के लिए हर्रैया में भी आये है और हर्रैया में ये बनने जा रहा है।
उन्होने कहा कि हमारी सरकार में सभी गरीब वर्गो के लिए बिजली, शिक्षा, सिंचाई, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुॅचाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत रू. 05 लाख का लाभ भी 24 घण्टे के भीतर दिया जाता है।
इस अवसर पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक हर्रैया अजय सिंह ने भी उद्बोधन किया। इस अवसर पर बस्ती के विकास पर आधारित लघु फिल्म भी देखा गया। विधायक हर्रैया ने मा. मुख्यमंत्री जी को गदा स्मृति चिन्ह के रूप में भेट किया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, सहायता सामाग्री वितरित किया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, उ.प्र. गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश ाुक्ला, विधान परिसद के सदस्य सुभाष यदुवंश, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, दूधराम, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर कसौधन, पवन कसौधन, यशकान्त सिंह, दिलीप सिंह, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती सहित जनपदस्तरीय अधिकारीगण तथा पदाधिकारी/जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।


————

Leave a Reply