बाड़मेर बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने एक घुसपैठिये को मार गिराया

बाड़मेर । पिछले दिनों बॉर्डर पर नकली नोटों की खेप पकङने के बाद भारत-पाक सीमा पर हाई अलर्ट चल रहा है। अलर्ट बीएसएफ जवानों ने बाड़मेर के बाखासर से लगती सीमा पर शुक्रवार देर रात पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। घुसपैठिया भारत की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने का प्रयास कर रहा था।

घुसपैठिया पाकिस्तान से तारबंदी फांद कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। गश्त लगा रहे बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिये को कई चेतावनी देने के बाबजूद वह नहीं रुका। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने उसपर गोलियां चलाई। पाकिस्तानी युवक को दो गोली लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया।

युवक की तलाशी लेने पर उसके पास कुछ पाकिस्तानी रुपए मिले हैं। फिलहाल बीएसएफ बाड़मेर में पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर शव को वापस सौंपने की प्रक्रिया करेगी।

Leave a Reply