राहुल गांधी की कार पर पत्थर फेंके जाने से भड़के कांग्रेसी, गुजरात सरकार का पुतला फूंका

बस्ती । गुजरात में बाढ पीड़ितों का दुःख दर्द साझा करने गये कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार पर भारतीय जनता पार्टी और संघ के इशारे पर की गई पत्थरबाजी के विरोध में युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में नेहरू तिराहे पर शनिवार को गुजरात सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
नेहरू तिराहे पर एकत्र युवा कांग्रेसी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और गुजरात की भाजपा के सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव  अंकुर वर्मा ने कहा कि गुण्डाराज न भ्रष्टाचार का नारा देने वाली भाजपा और संघ परिवार का असली चेहरा लोकतंत्र विरोधी है। गुजरात के बाढ पीड़ितों, किसानों, व्यापारियों, उद्योगपतियों की समस्याओं के निस्तारण की जगह राहुल गांधी पर पत्थर फेंकने से सवाल हल नहीं होने वाले। गुजरात सरकार को जनता को बताना होगा कि बाढ में 60 लोगांें की मौत का जिम्मेदार कौन है और स्थानीय सरकार क्या कर रही है।
युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि सच तो ये है कि गुजरात में कांग्रेस के बढते जनाधार और नागरिकों के आक्रोश से भाजपा भयभीत हो गई है। अत्याचारी सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते। भाजपा ने गुजरात में जनतंत्र का अपहरण कर लिया है। जनता आने वाले चुनावों में इसका करारा जबाब देगी।
नेहरू तिराहे पर गुजरात सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करने वालों में संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, सूरज भारद्वाज, विक्रम चौहान, अर्जुन कन्नौजिया, पंकज द्विवेदीपवन वर्मा, अरशद अन्सारी, अंकुर पाण्डेय, रोहन श्रीवास्तव, गोपाल पाण्डेय, मंटू बाबा, रंजीत चौहान, अंकित शुक्ल, कौशिक सिंह, विजयशंकर राव, आलोक गुप्ता, राम प्रसाद, लवकुश गुप्ता, सोनू, विजय, कुलदीप, घनश्याम, शैलेष, आयुष, चंदू, प्रदीप, रवि, अखिलेश, सन्तोष भारद्वाज, सर्वेश शुक्ल के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Leave a Reply