Breaking News

उप राष्ट्रपति ने खेल मंत्रालय का राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल लांच किया

नई दिल्ली

भारत के उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अधिकारिक रूप से खेल मंत्रालय का राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल लांच किया। सरकार की इसके द्वारा देश के प्रत्येक कोने से खेल प्रतिभा खोज निकालने की सरकार की पहल है। इस पहल के तहत कोई भी बच्चा या उसके माता पिता, शिक्षक या कोच उसका बायोडाटा या वीडियो पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। खेल मंत्रालय प्रतिभावान खिलाडियों को चुनेगा और उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों में ट्रेनिंग देगा।

राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल लांच करने के बाद मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस पहल से देश में प्रतिभावान बच्चों की पहचान करने में मदद मिलेगी। गोयल ने बताया कि मंत्रालय ने आठ साल के लिए पांच लाख रुपये की 1000 छात्रवृत्तियां भी शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल का मंच बदलाव लाने वाला होगा और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की सुविधा देगा।’’

इस माैके पर गोयल ने भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू के लिए तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, ‘‘सिंधू ने दिखाया है कि भारत शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकता है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बावजूद उसे निराश नहीं होना चाहिए।  उसने साबित किया है कि वह भविष्य की पीढ़ी के लिए आदर्श है।’’ गोयल ने कहा कि सानिया मिर्जा, पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, पीटी ऊषा, मिल्खा सिंह या अभिनव बिंद्रा, इन सभी ने स्वयं सफलता हासिल की और राष्ट्र को इन पर गर्व है।

Leave a Reply