Breaking News

मुंबई भगदड़ में 28 लोगों के मारे जाने पर राष्ट्रपति ने दुख जताया

मुंबई में मची भगदड़ में कम से कम 28 लोगों के मारे जाने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, ‘‘मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; घायलों के लिए प्रार्थना — राष्ट्रपति कोविन्द।’’

गौरतलब है कि आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 28 लोग अभी तक मारे गये हैं। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply