वृद्धों के साथ बांटी पर्व की खुशियां

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी नेत्री दिव्या त्रिपाठी ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर दीपावली, भैया दूज की खुशियों को साझा किया। चननी स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्ध माताओं, पुरूषों में मिठाई, फल आदि का वितरण किया गया।
वृद्ध जनों को आदर देते हुये दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि यह चिन्ताजनक स्थिति है कि वृद्ध जनों को आश्रमों में रहना पड़ रहा है। कहीं न कहीं से परिवार रूपी संस्था कमजोर हो रही है। ऐसी स्थिति में यह सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिये कि आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को प्राथमिक संसाधन उपलब्ध हों और उनके साथ पर्व, त्यौहारों पर खुशियों को बांटा जाय जिससे वे खुद को अलग-थलग न समझे।
वृद्धा आश्रम प्रभारी अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि आश्रम में हर संभव पूरी सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर दिव्या त्रिपाठी के साथ पंकज उपाध्याय, आमोद पाण्डेय, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, अद्वैत त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply